बदलापुर। थाना परिसर में सोमवार की रात बदलापुर का ऐतिहासिक भरत मिलाप का आयोजन किया गया, जिसमें प्रभू राम, लक्ष्मण, भरत व शत्रुघ्न का मिलन देख श्रद्घालुओं की आंखे नम हो गई। चारों भाईयों की झांकी थाना परिसर में पहुंची तो प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने विधि विधान से आरती उतारी । इसके बाद प्रसाद वितरण किया गया, इसके बाद प्रोतियोगिता का आयोजन हुआ।
डीजे कम्पीटीशन आशीष डीजे रानीगंज प्रतापगढ़, महेश डीजे व भूकंप में हुई, लेकिन परिणाम नहीं निकल सका। इसके बाद विभिन्न कमेटियों के लोगों ने सम्मानित किया। इसके पूर्व बजरंग दल चौकी कमेटी का उद्घाटन विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने फीता काट कर शुभारंभ किया। इस दौरान वैभव सिंह, संजय निगम, पवन सिंह, डब्बू निगम रहे। इस अवसर पर उन्नत सिंह, श्रीकांत यादव, जयकुमार सिंह, मोतीलाल गुप्त, अनूप मलिक, अनिल अग्रहरि, पियूष मिश्र, सुशील निगम, मनोज जायसवाल, दीपक सिंह, धनंजय सेठ, प्रेमशंकर सिंह, शिवपूजन आदि उपस्थित रहे।