फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: स्कूल की वैन में लगी आग, पुलिस की सक्रियता से बचे 18 बच्चे

विज्ञापन
विज्ञापन
गौराबादशाहपुर। क्षेत्रीय थाने के गेट के ठीक सामने बृहस्पतिवार की दोपहर स्कूल से बच्चों को लेकर जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। वाहन में कुल 18 बच्चे बैठे थे। आग लगते ही सभी घबरा गए और शोर मचाने लगे। बच्चों का शोर सुन थाने में मौजूद पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और बच्चों की जान बचाई।
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष बृजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि थाने में सभी अपना-अपना काम कर रहे थे। अचानक बच्चों के जोर-जोर से रोने और चिल्लाने की आवाज आई। एक सिपाही ने बाहर देखा कि गेट के ठीक सामने एक स्कूली वैन खड़ी है और उसमें आग लगी है। उसने तुरंत सूचना दी। थानाध्यक्ष तुरंत अपने साथियों संग पर मौके पर पहुंचे और बच्चों का गाड़ी में से बाहर निकालना शुरू किया। गाड़ी में बैठे सभी 18 बच्चों का सकुशल बाहर निकाल लिया गया। इस दौरान दो सिपाही अर्जुन यादव और विजय यादव आग की चपेट में आए और झुलस गए। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि 15 मिनट में ही वाहन जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची और आग पर काबू पाया।
बैटरी की शार्ट शर्किट से लगी थी आग
वैन चालक मोनू यादव ने बताया कि गाड़ी की बैटरी में शॉर्ट सर्किट होने से अचानक आग लग गई। घटना इतनी जल्दी घटी की संभलने का मौका ही नहीं मिला। पुलिसकर्मी समय से पहुंच गए जिससे कोई बड़ा हादसा होने से बच गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि चालक के पास लाइसेंस है। साथ ही गाड़ी के भी सभी कागजात दुरूस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें