फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रही छात्रा को ब्लेड मार किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत कोतवाली क्षेत्र के खर्गसेनपुर स्थित एक स्कूल में पढ़ने जा रही छात्रा को रास्ते में रोककर दो मनबढ़ों ने ब्लेड मार कर घायल कर दिया। पीड़ित के मुताबिक उसका गला दबाने का भी प्रयास किया गया। उसके शोर मचाने पर मनबढ़ वहां से भाग निकले। घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची छात्रा ने एक सहपाठी और एक अज्ञात के खिलाफ लिखित तहरीर दी है।
विज्ञापन

एक किशोरी खर्गसेनपुर स्थित विद्यालय में कक्षा दस की छात्रा है। उसने बताया कि बृहस्पतिवार की सुबह दस बजे वह कॉलेज जाने के लिए घर से निकली। कॉलेज के नजदीक पहुंचने पर दो लोग उसके बाल खींचते हुए सड़क के एक तरफ ले गए। आरोप है कि एक उसके कॉलेज का ही लड़का था, जिसका दो दिन पहले ही उसकी सहेली से विवाद हुआ था। पीड़िता के मुताबिक दोनों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए ब्लेड से हाथों पर कई वार किए और गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर दोनों भाग निकले। पीड़िता ने बताया कि उन लोगों ने जाते-जाते धमकी दी कि अगर किसी से बताया तो अगली बार जान से मार दूंगा। डरी सहमी छात्रा कुछ लोगों की मदद से कोतवाली पहुंची और तहरीर दी। इंस्पेक्टर लक्ष्मण पर्वत ने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले की जांच कर उचित कार्यवाही की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें