फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समाधगंज हादसा :- बस यात्री बोले, बजरंग बली,श्रीराम को याद कर सभी ने पोल को कसकर पकड़ लिया था

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा। क्षेत्र के भरतपुर निवासी व जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर आवास पर ही किराना व चाय-पान की दुकान चलाने वाले जय प्रकाश चौरसिया (40) समाधगंज हादसे को यादकर सिहर गए। घायलों की चीख पुकार व छटपटाहट के दृश्य को दिलोदिमाग से निकाल नहीं पा रहे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वे एक रिश्तेदार की शादी में शरीक होकर मुंगराबादशाहपुर से घर लौटने के लिए एसी बस पर सवार हुए। मछलीशहर में उतर गए और थोड़ी देर बाद प्रयागराज से आ रही उस बस पर सवार हो गए। वह पूरी तरह जागते हुए 12 किमी दूर अपने घर पहुंचने के बारे में सोच रहे थे। इसी बीच समाधगंज बाजार के आगे लिंक रोड से ढलाई मशीन ट्राली के साथ ट्रैक्टर मुख्य सड़क पर चढ़ता दिखाई दिया। बस में सवार करीब 30 -35 यात्रियों में से लगभग आधे के मुंह से हा हा हा की तेज आवाज निकली। उनको लगा कि अब जान बचना मुश्किल ही नहीं असंभव है। बजरंग बली व श्रीराम को याद कर सीट के पास की पोल को कसकर पकड़ लिया इतने में बस ट्रैक्टर ट्राली से भिड़ गई। कुछ मजदूर ट्राली पर और कुछ ट्रैक्टर पर से सड़क पर गिरे और कुछ ट्राली के नीचे दबे थे। भयानक चीख पुकार से ब्लड प्रेशर बढ़ गया था। उन्हें भी हल्की चोट आई। बस में सवार कुछ यात्री भी हलके घायल हो गए थे। एक महिला को सीने में चोट लगी थी। पुलिस फोर्स पहुंचने पर राहत बचाव कार्य शुरू हुआ लेकिन कई लोग मौके पर ही दम तोड़ दिए। 18 घंटे बीत जाने पर भी वे उस भयंकर हादसे की भयावह स्थिति से बाहर नहीं निकल पाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें