फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: तेज रफ्तार बस की टक्कर से छह फीट गहरे खाई में पलट गई थी ट्रैक्टर ट्राॅली

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकरारा (जौनपुर)। थाना क्षेत्र के समाधगंज बाजार के पुरवा ग्राम के पास रविवार की देर रात तेज रफ्तार रोडवेज बस के धक्के से ट्रैक्टर सवार छह मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच लोग घायल हो गए। जोरदार टक्कर से ट्रैक्टर ट्राॅली छह फीट गहरे खाई में पलट गई थी। घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है। देर रात पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा भी घटनास्थल पर पहुंचे थे।
विज्ञापन

प्रयागराज से सवारी लेकर एक रोडवेज बस रविवार की देर रात देवरिया जा रही थी। रात करीब 11.30 बजे बस समाधगंज बाजार से आगे पुरवा ग्राम के पास जौनपुर-प्रयागराज हाईवे पर पहुंची थी। इसी दौरान मकान ढलाई करके 12 मजदूर ट्रैक्टर ट्राॅली से जा रहे थे। इसी बीच तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ट्रैक्टर में बगल से जोरदार धक्का मार दिया। इससे ट्रैक्टर ट्राॅली असंतुलित होकर बगल में छह फीट गहरे खाई में पलट गई। रात के अंधेरे में जान बचाने के लिए घायल चीखने चिल्लाने लगे। शोर-सुनकर आस-पास के लोगों ने बचाने का प्रयास करते हुए सूचना पुलिस को दी। घटना की सूचना पर सिकरारा थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जेसीबी की मदद से सभी को बाहर निकाला। घायलों को इलाज के लिए सीएचसी मछलीशहर भेजा गया, फिर वहां से जिला चिकित्सालय भेजा गया। टैक्टर ट्राॅली पर सवार पांच लोगों की मौके पर मृत्यु हो गई, एक ने जिला अस्पताल में दम तोड़ दिया। एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है। वहीं शेष को प्राथमिक उपचार करके छोड़ दिया गया। यह सभी तोफापुर में मकान ढलाई का काम करके लौट रहे थे। मृतकों में नीरज सरोज (28) पुत्र फुन्नीलाल, राजेश सरोज (40) पुत्र तेज बहादुर, संग्राम विश्वकर्मा (22) पुत्र राजेश, गोविंद (32) पुत्र रामचंद्र बिंद, चाई मुसहर (22) पुत्र भजन निवासी अलीशाहपुर सिकरारा व अतुल सरोज (30) पुत्र रमाशंकर वीरपालपुर फतेहगंज बक्शा के रहने वाले थे। घायलों में पंकज सरोज (29) पुत्र राम उजागीर, मंगला प्रसाद (28) पुत्र हरविंद निवासी अलीशाहपुर, उमेश बिंद (39) पुत्र अमरनाथ, पताना सरोज (30) पुत्र मारकंडेय निवासी अलीशाहपुर घायल हो गए। घायलों में गंभीर रूप से घायल पंकज को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। उधर, रोडवेज बस में बैठी एक महिला यात्री सरोज गौतम निवासी माझावीर गांव रुद्रपुर देवरिया घायल हो गई। मौत की सूचना मिलने पर परिजनों का रोकर बुरा हाल है। अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र सिंह ने बताया कि भीषण हादसे में मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, घायलों का उपचार जिला चिकित्सालय में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें