बदलापुर क्षेत्र के बदलापुर खुर्द बाजार से लक्ष्मीकांत तिवारी के घर तक डेढ़ किलोमीटर सड़क के निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा लोकनिर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने स्वीकृति दी है। सड़क निर्माण त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत कराया जाएगा। इसके लिए 77.52 लाख रुपये की काययोजना स्वीकृत की गई है। इसमें से 15 लाख रुपये शासन स्तर से जारी भी कर दिए गए हैं।
विधायक रमेश चंद्र मिश्र ने सड़क निर्माण की स्वीकृति को दीपावली का तोहफा बताया है। उन्होंने बताया कि ग्रामीण अभियंत्रण विभाग कार्यदायी संस्था होगी। सड़क का निर्माण कार्य जल्द शुरू होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तथा लोक निर्माण मंत्री केशव प्रसाद मौर्य के प्रति आभार व्यक्त किया है।