फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में हादसा: तेज रफ्तार दो ट्रक आपस में टकराए, चालक समेत तीन घायल, आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर लगा लंबा जाम

Mon, 14 Feb 2022 09:27 AM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

 जौनपुर जिले में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। आमने-सामने की टक्कर से दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।  दोनों ट्रकों के चालक और एक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन
दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के चंदवक थाना क्षेत्र में वाराणसी-आजमगढ़ मार्ग पर सोमवार तड़के तेज रफ्तार ट्रक आपस में आमने सामने से टकरा गए। घटना में दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक व एक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


वहीं, घटना के चलते वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया है। बालू लदा ट्रक वाराणसी से आजमगढ़ की ओर जा रहा था। स्थानीय लोगों के मुताबिक रामगढ़ गांव स्थित सैयद बाबा मजार के पास  तड़के करीब साढ़े चार बजे आजमगढ़ की तरफ से वाराणसी की ओर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई। दोनों ट्रकों की रफ्तार काफी तेज थी।

आमने-सामने की टक्कर से दोनों ट्रक बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।  दोनों ट्रकों के चालक और एक परिचालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को ट्रक से बाहर निकाला और स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर - फोटो : अमर उजाला
जहां डॉक्टरों ने तीनों की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया है। घटना के चलते वाराणसी आजमगढ़ मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा  जाम लग गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें