मुंगराबादशाहपुर से दिनेश शुक्ला और जफराबाद से संतोष मिश्रा बसपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के लिए बहुजन समाज पार्टी ने एक और सूची जारी की है। सातवें चरण की इस सूची में पूर्वांचल के 47 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया। इसमें वाराणसी, आजमगढ़, जौनपुर, मऊ, गाजीपुर, चंदौली, मिर्जापुर, भदोही और सोनभद्र जिले की विधानसभा सीटों से लड़ने वाले प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की गई है।
बसपा की ओर से उम्मीदवारों की सूची जारी होने के बाद पूर्वांचल में कई सीटों पर प्रमुख दलों के उम्मीदवारों की स्थिति स्पष्ट हो चुकी है। इस प्रकार अब पूर्वांचल में सियासी संग्राम की तस्वीर भी काफी हद तक साफ हो गई है। सातवें चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों के 61 विधानसभा क्षेत्र में सात मार्च को मतदान होगा। नीचे देखें प्रत्याशियों का नाम..
वाराणसी
- पिंडरा से बाबूलाल पटेल
- अजगरा (सु) से रघुनाथ चौधरी
- शिवपुर से रवि मौर्या
- रोहनिया से अरुण सिंह पटेल
- वाराणसी उत्तरी से श्याम प्रकाश उर्फ रेखा राजभर
- वाराणसी दक्षिणी से दिनेश कसोधन गुप्ता
- कैंट से कौशिक कुमार पांडेय
- सेवापुर से अरविंद कुमार त्रिपाठी