स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं में दाखिले के लिए छात्र-छात्राएं भटक रहे हैं। अनुदानित महाविद्यालयों में प्रवेश को छात्र प्राथमिकता दे रहे हैं। अधिकांश छात्रों की नजर पूर्वांचल के सबसे बडे टीडी कालेज में होने वाले दाखिला पर टिकी है। टीडी कालेज में स्नातक की प्रवेश परीक्षाएं खत्म हो चुकी हैं। इसी सप्ताह बुधवार तक स्नातक के प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने की संभावना है। रिजल्ट आने के बाद कालेज प्रशासन काउंसिलिंग कराने की तैयारी में है। प्राचार्य डा. समर बहादुर सिंह का कहना है कि प्रवेश परीक्षा रिजल्ट एक दो दिन में घोषित कर दिया जाएगा। रिजल्ट आने के बाद विभागों की बैठक में दाखिला के लिए कार्यक्रम तय किया जाएगा।
टीडी पीजी कालेज छात्रों की पहली पसंद हाती है। यहां दाखिला नहीं मिलने के बाद ही छात्र दूसरे कालेजों में दाखिला लेने का मन बनाते हैं। टीडी कालेज में स्नातक स्तर पर कला संकाय में 1600 के करीब सीटें हैं। कामर्स में 360, विज्ञान (बायोलाजी) में 454 और विज्ञान ( मैथ्स) में 467 सीटें और बीएससी कृषि में 220 सीटों पर दाखिला होना है। इसके अलावा पीजी स्तर पर हिंदी, भूगोल, अर्थशास्त्र, संस्कृत, राजनीति विज्ञान, समाजशास्त्र, इतिहास, प्राचीन इतिहास, शिक्षाशास्त्र, सैन्य विज्ञान, मनोविज्ञान आदि विषयों में 60-60 सीटों पर दाखिला होना है। इसके अलावा विज्ञान संकाय में भौतिक विज्ञान में 25, रसायन विज्ञान में 45, गणित में 80, वनस्पति विज्ञान में 20, प्राणी विज्ञान में 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। कृषि विज्ञान के नौ संकायों में स्नातकोत्तर स्तर पर 15-15 सीटों पर प्रवेश लिया जाना है। एलएलबी के 300 और एलएलएम में 20 सीटों पर प्रवेश लिया जाएगा। प्रवेश परीक्षा के प्रभारी डा. ओम प्रकाश सिंह ने कहा कि 20 सितंबर प्रवेश परीक्षा का रिजल्ट घोषित होने के संभावना है। उसके बाद प्रवेश प्रक्रिया शुरू होगी।