फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2490 परिषदीय विद्यालयों में पूरा हुआ कायाकल्प

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में सुविधाएं बढ़ाने और उन्हें सुसज्जित करने के लिए चलाए जा रहे कायाकल्प योजना से विद्यालयों की सूरत बदल रही है। विद्यालयों को साफ सुथरा बनने के साथ ही छात्रों के लिए सुविधाएं भी बढ़ाई जा रही हैं। कायाकल्प के लिए 19 पैरामीटर तय किए गए हैं। जिससे छात्रों के लिए न केवल पढ़ाई के संसाधन बढ़ रहे हैं, बल्कि छात्रों के लिए पुस्तकालय, खेल मैदान, प्रयोगशाला, मनोरंजन की सुविधा भी बढ़ रही है। जिले में कुल 2807 परिषदीय विद्यालय हैं, जिनमें कायाकल्प कार्य कराया जाना है। विभागीय अधिकारियों की माने तो 2490 विद्यालयों में कायाकल्प का कार्य पूरा हो चुका है। शेष 317 विद्यालयों में नया सत्र शुरू होने से पहले कायाकल्प का कार्य पूरा करा दिया जाएगा।
विज्ञापन

परिषदीय विद्यालयों में व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए 2018 से कायाकल्प योजना शुरू की गई। बेसिक शिक्षा विभाग के पास सभी विद्यालयों का कायाकल्प का काम तेजी से चल रहा है। कायाकल्प कराने की जिम्मेदारी बेसिक शिक्षा विभाग व ग्राम पंचायतों को दे दी गई है। अब इन विद्यालयों के नौनिहालों के लिए पढ़ने की सभी सुविधाएं मौजूद हो गई हैं। वह स्कूल में आकर ब्लैक बोर्ड के साथ प्रोजेक्टर पर भी पढ़ सकते हैं। इससे यहां पढ़ने वाले नौनिहालों को फायदा मिलेगा। कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में तेजी से कार्य कराया जा रहा हैं। इससे विद्यालयों में पढ़ाई का बेहतर माहौल मिल रहा है। इससे शिक्षा व्यवस्था में गुणात्मक सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें