फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानदेय बढ़ाने को आवाज बुलंद की

विज्ञापन
विज्ञापन
मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर आंगनबाड़ी कर्मचारी व सहायिका एसोसिएशन ने मंगलवार से कलेक्ट्रेट परिसर में दो दिवसीय धरना शुरू किया। इसमें वक्ताओं ने मानेदय नहीं बढ़ाए जाने पर नाराजगी जताई। साथ ही सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मानदेय बढ़ाने के लिए आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

संगठन के प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं जिलाध्यक्ष सरिता सिंह ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया। कहा कि सरकार ने 7 जून 2018 को संगठन के पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत में मानदेय बढ़ाकर 8 हजार से 10 हजार के बीच करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक मानदेय न नहीं बढ़ाया जा सका है। उनका कहना था कि आंगनबाड़ी कार्यकर्ता बीएलओ, संचारी रोग के रोकथाम, कोरोना सहित अन्य कार्यों को पूरा करने का काम करते हैं। इसके अलावा विभागीय कार्य भी करते हैं। इसके बावजूद अब तक मानदेय नहीं बढ़ाया गया। उन्होंने मुख्यमंत्री से अविलंब मानदेय में उचित वृद्धि करने की मांग की। उन्होंने मांगें पूरी नहीं होने पर सितंबर माह में विभागीय कार्य ठप कर अनिश्चितकालीन कलम बंद हड़ताल करने की चेतावनी दी। संचालन नगर अध्यक्ष माधुरी सोनिया ने किया। धरने सीबी सिंह, चंद्रशेखर सिंह, राकेश श्रीवास्तव, मीरा सिंह, ज्योति, कंचन सिंह, सुनीता सिंह, मीना यादव, रेखा राय, चंद्रकला देवी, संजू सिंह, रीता सोनकर आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें