फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 22,522 लोगों को लगा कोविड-19 का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 72 स्वास्थ्य इकाइयों पर मंगलवार को 22,522 लोगों का कोविड-19 का टीका लगाया गया। अभी तक जिले में 12,21,429 टीके की डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी (डीआईओ) डॉ नरेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को जिले में 18 से 44 वर्ष की उम्र के 15,748 लोगों को कोविड-19 का टीका लगा । इस दौरान 45 से 60 वर्ष की उम्र के 4,851 लोगों ने टीका लगवाया। जिसमें से 3,994 लोगों ने पहली तथा 857 लोगों ने दूसरी डोज लगवाई। 60 वर्ष से अधिक उम्र के 1,923 लोगों को टीका लगा। जिसमें से 1,418 लोगों को पहली तथा 505 लोगों को दूसरी डोज लगी। इस तरह से मंगलवार को 22,522 लोगों का टीकाकरण हुआ जिसमें से 20,813 लोगों को पहली और 1,709 लोगों को दूसरी डोज लगी। जिले में अभी तक 12,21,429 लोगों को टीके की खुराक लग चुकी है। जिसमें से 10,26,186 को पहली तथा 1,95,243 लोगों को दूसरी डोज लगी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें