फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जफराबाद से बाराबंकी तक रेल मार्ग का होगा दोहरीकरण

विज्ञापन
जौनपुर जंक्शन स्टेशन पर निरीक्षण के दौरान कार्यालय में अभिलेखों का अवलोकन करते डीआरएम। - फोटो : JAUNPUR
विज्ञापन
जौनपुर/ शाहगंज। उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक संतोष त्रिपाठी ने शुक्रवार की शाम भंडारी रेलवे स्टेशन की जांच के दौरान महिला व पुरुष यात्री प्रतिक्षालय में गंदगी मिलने पर फटकार लगाई। 29 मिनट में डीआरएम ने आरक्षण केंद्र, स्टेशन अधीक्षक कार्यालय सहित स्टेशन के मेन गेट से बाहर का हिस्सा देखा। उन्होंने कहा कि जफराबाद से बाराबंकी तक 600 करोड़ की लागत से दोहरीकरण का कार्य किया जाना है। शाहगंज रेलवे स्टेशन पर प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के मंडल रेल प्रबंधक संतोष त्रिपाठी का सैलून शाम छह बजकर 40 मिनट पर भंडारी रेलवे स्टेशन के प्लेट फार्म नंबर एक पर पहुंचा। इसके बाद वे सीधे आरक्षण केंद्र की जांच की। जैसे ही वे बाहर निकले तभी रेलवे कर्मचारियों ने कोरोना से बचाव के लिए समान व दवा आदि उपलब्ध कराने की मांग की। इसके बाद उन्होंने स्टेशन अधीक्षक को जिला अस्पताल के सीएमएस से मिलकर कोरोना से बचाव के सामान व दवा कर्मचारियों को वितरित करने का निर्देश दिया। इसके बाद यात्री प्रतिक्षालय की जांच की, जहां गंदगी देख नाराजगी जताई। इसके पहले उन्होंने शाहगंज स्टेशन का निरीक्षण किया। वहां भी सफाई का निर्देश दिया। उन्होंने बिलवाई रेलवे स्टेशन व खेतासराय रेलवे स्टेशन का भी निरीक्षण किया। एडीआरएम बीके पांडेय, इंजीनियर सुधीर सिंह साथ रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें