जौनपुर। शहर में घरेलू गैस की घटतौली की शिकायते बढ़ गई हैं। इसे लेकर अब प्रशासन सख्त रुख अपना रहा है। पिछले दो दिन से प्रशासन, आपूर्ति और बांट-माप विभाग की संयुक्त टीम गैस एजेंसियों पर छापेमारी कर रही है। इसी कड़ी में शुक्रवार को दूसरे दिन भी नगर पालिका जौनपुर क्षेत्र के गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान टीम ने दो गैस एजेंसियों पर छापेमारी की गई। इस दौरान आधा से तीन किलो तक घरेलू गैस में घटौती की बात सामने आई है। ऐसे में अब संबंधित गैस एजेंसी मालिकों पर जुर्माना राशि तय की जाएगी।
नायब तहसीलदार विक्रम पासवान, क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी मनीष पटेल, वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप ज्योत्सना श्रीवास्तव, पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव, आशुतोष त्रिपाठी आदि की अगुवाई में शहर में दो दिन से रसोई गैस के घटतौली को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। टीम ने दो दिन में तीन गैस एजेंसियों पर छापेमेरी की। वरिष्ठ निरीक्षक बाट-माप ने बताया कि हरि सुभद्र इंडियन गैस पर 12 घरेली रसोई गैस के सिलेंडर घटतौली के मिले, जिसमें आधा किलो से लेकर तीन किलो तक की घटौती की गई थी। हालांकि ये सिलेंडर एक्सायर हो चुके थे। लेकिन, उसे रजिस्टर पर नहीं दर्ज किया गया था, जिसके कारण इन सिलेंडरों को घटतौली की श्रेणी में रखा गया। इसी तरह, प्राइम इंडियन गैस एजेंसी से घटतौली के सात सिलेंडर मिले, जिसमें आधा से एक किलो तक की घटतौली की बात सामने आई, जबकि जौनपुर गैस सर्विस से दो सिलेंडर मिले, जिसमें एक में आधा किलो तो दूसरे में डेढ़ किलो गैस कम मिला। ऐसे में सभी पर जुर्माना तय करने की कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा, संबंधित एजेंसियों पर बांट-माप से जुड़ी खामियां सामने आईं हैं, जिस के आधार पर संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।