फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभाविप कार्यकर्ता पर हमले के विरोध में पुतला फूंककर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
त्रिपुरा के कैलाशहर में शुक्रवार को अखिल भरतीय विद्यार्थी परिषद के सदस्यता अभियान में लगे कार्यकर्ताओं पर जिहादी उन्मादियों ने जानलेवा हमले कर घायल करने के विरोध में अभाविप ने विरोध किया। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने और गिरफ्तारी करने की मांग करते हुए रविवार को कुत्तूपुर में जिहादी उन्मादियों का प्रतीकात्मक पुतला फूंककर विरोध जताया।
विज्ञापन

जिला संयोजक उद्देश्य सिंह ने कहा कि कैलाशहर के आरकेआई स्कूल त्रिपुरा में सदस्यता अभियान के दौरान अभाविप के कैलाशहर नगर-शाखा मंत्री शिबाजी सेन गुप्ता पर जिहादी मानसिकता से ग्रस्त लोगों ने चाकू घोंपकर जानलेवा हमला किया गया। देशभर का छात्र समुदाय इस जिहादी हिंसा से आक्रोशित तथा हमले की भर्त्सना करता है। घटना में दोषी लोगों को गिरफ़्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की। निधि त्रिपाठी ने कहा कि त्रिपुरा में हुई घटना से हम सभी स्तब्ध हैं। इस प्रकार के हमलों से हमकों डराने का प्रयास सफल नहीं होगा। प्रत्येक कार्यकर्ता एक परिवार की तरह घायल कार्यकर्ता के साथ खड़ा है। इस मौके पर सुमित सिंह, अभिषेक त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, प्रभाकर मिश्र, शशांक सिंह, अमन विश्वकर्मा, रवि विश्वकर्मा, पवन सोनकर, धीरेंद्र, उत्सव सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें