फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर निकाली जाएगी शोभायात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
भगवान चित्रगुप्त पूजनोत्सव छह नवंबर को मनाया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू हो गई है। सोमवार को विश्व प्रकाश श्रीवास्तव के आवास पर पूजनोत्सव की तैयारी को लेकर बैठक हुई। इसमें चित्रगुप्त पूजनोत्सव पर शोभायात्रा निकालने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद महाराज ने कहा कि भगवान चित्रगुप्त सबके भगवान हैं। वे पूरे संसार की रचना का लेखा-जोखा रखते हैं। ज्यादा से ज्यादा लोग शोभायात्रा में शामिल होकर पुण्य के भागी बनें। डा. इंद्रसेन श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा छह नवंबर को नगर के चित्रगुप्त मंदिर रुहट्टा से शाम चार बजे निकलकर ओलंदगंज कोतवाली होते हुए भगवान चित्रगुप्त मंदिर बाबा बारीनाथ मठ उर्दू बाजार तक जाएगी। शोभायात्रा के संयोजक राकेश श्रीवास्तव ने बताया कि शोभायात्रा में भगवान की झांकी सजाई जाएगी। अध्यक्षता नीलमणी श्रीवास्तव व संचालन राजेश श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान राकेश श्रीवास्तव, रवि श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें