फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन भी सरकारी विभागों की काटी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के सरकारी कार्यालयों का तकरीबन 68 करोड़ रुपया बिजली बिल का बकाया है, जिसको लेकर बिजली निगम गंभीर हो गया है। इसी क्रम में दूसरे दिन मंगलवार को भी अभियान चलाकर 147 सरकारी कार्यालयों की बिजली काटी गई, जिसमें शहर में तकरीबन 20 सरकारी कार्यालय शामिल हैं। बिजली कनेक्शन कटने से सरकारी कार्यालयों में हड़कंप मचा रहा। वहीं विभाग अब बकाया बिजली बिल जमा करने में भी जुट गया है।
विज्ञापन

जिले के तहसील, ब्लॉक, नगर निकाय, शिक्षा विभाग, पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, जिला आपूर्ति, भूमि संरक्षण, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग सहित अन्य विभागों का बिजली बिल बकाया है। इन दौरान कुल 68 करोड़ रु पया बिजली बिल बकाया है। विभाग पैसा आने के बाद भी बिजली का बकाया बिल जमा नहीं कर रहे थे, जिसे गंभीरता से लेते हुए बिजली निगम ने अभियान चलाकर ऐसे विभागों का बिजली कनेक्शन काट रहा है। मंगलवार को दूसरे दिन भी जिले भर में अभियान चलाकर सरकारी कार्यालयों का बिजली कनेक्शन काटने का कार्य किया। इस दौरान शहर में कुल 20 सरकारी कार्यालयों का बिजली कनेक्शन काटा गया, जिसमें नगर पालिका, डाकखाना सहित विद्यालय हैं। इस दौरान पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, कृषि व पोस्ट आफिस ने बकाया बिजली का पैसा जमा कर दिया है,जिसके बाद बिजली निगम ने इन विभागों का बिजली कनेक्शन जोड़ कर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है।
वर्जन...
- बिजली बिल बकाया रखने वाले सरकारी कार्यालयों का कनेक्शन काटा जा रहा है। अधिकांश सरकारी कार्यालयों के यहां बिजली बिल बकाया है। इस दौरान तकरीबन 68 करोड़ रुपया बिजली बिल का बकाया है। बकाया बिल जमा करने पर कार्यालयों का बिजली कनेक्शन जोड़ दिया जाएगा। - विवेक खन्ना, अधीक्षण अभियंता, विद्युत वितरण मंडल प्रथम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें