फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाली देते दरोगा का वीडियो वायरल: एसपी ने किया लाइन हाजिर, पति की मौत का मुकदमा दर्ज कराने गई थी महिला, घंटों थाने में बैठाया

Tue, 21 Dec 2021 05:27 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर जिले में एक व्यक्ति ने प्रताड़ना से आत्महत्या कर ली थी। परिवार ने इस मामले में कुछ लोगों पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए पुलिस को तहरीर दी। जिस पर कोई मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। मृतक की पत्नी और बेटे कई बार थाने पहुंचे, लेकिन कोई बात आगे नहीं बढ़ी।
विज्ञापन
बक्शा थाने में महिला को गाली देने का वीडियो वायरल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर जिले के बक्शा थाना के एक दरोगा का गाली देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसे संज्ञान में लेते हुए एसपी अजय साहनी ने तत्काल संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए सीओ सदर को जांच अधिकारी नामित किया है।

विज्ञापन


आरोप है कि पीड़ित महिला को सात-आठ घंटे से थाने में बैठाए रखा था। महिला के पति ने कुछ लोगों ने द्वारा प्रताड़ित करने की वजह से तनाव में आकर फांसी लगाकर जान दे दी थी। इसी मामले में मृतक की पत्नी संबंधित दोषियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए थाने का चक्कर काट रही है।

पुलिस के अनुसार, बक्शा थाना क्षेत्र के बबुरा गांव में 4 दिसंबर की रात राजेंद्र प्रसाद यादव(45) ने फांसी पर लटका हुआ शव मिला था। मृतक की पत्नी आशा देवी और बेटे आशीष यादव के मुताबिक, राजेंद्र ने गांव के ही एक व्यक्ति को जमीन बेची थी।

विज्ञापन

जमीन बेचने के बाद उन्हें पैसे नहीं मिले थे। इसी कारण तनाव में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी। परिवार ने 13 दिसंबर को पुलिस को तहरीर दी थी। 18 दिसंबर को पुलिस ने उनके घर आकर फिर प्रार्थना पत्र लिया। साथ ही अगले दिन थाना बुलाया। बेटे का आरोप है कि 19 दिसंबर को उसकी मां थाने गई तो घंटों तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ।

उनसे कहा कि जब बड़े साहब आएंगे तो उनसे अपनी बात कह देना। काफी देर इंतजार करने के बाद जब आशीष ने उप निरीक्षक मनोज सिंह से पूछा तो गाली-गलौच शुरू कर दी। साथ ही अभद्रता कर थाने से भगा दिया। इतने में उसका बेटा वहां पहुंच गया। उसने दरोगा मनोज सिंह से एफआईआर न लिखने का कारण पूछा तो वह भड़क गए।
विज्ञापन

आरोप है कि दरोगा ने जूता मारने की बात कही। जब पीड़ित ने कहा कि वह इसकी शिकायत पीएमओ और डीएम से करेगा तो दरोगा कह रहे हैं, जा न, तुझको कोई पकड़े है। मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस संबंध में एसपी अजय साहनी ने बताया कि संबंधित दरोगा को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही पूरे प्रकरण की जांच के लिए सीओ सदर को जांच अधिकारी नामित किया गया है। जिनकी रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें