फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में मुठभेड़: पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे बदमाश को लगी गोली, दूसरे को दौड़ाकर दबोचा

Sat, 07 Oct 2023 10:57 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों बदमाश लूट के एक मामले में वांछित थे। 
विज्ञापन
जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र में मुठभेड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर के मछलीशहर थाना क्षेत्र में शनिवार रात पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं एक बदमाश को दौड़कर दबोच लिया। दोनों बदमाश लूट के मामले में वांछित थे।

विज्ञापन


रात करीब साढ़े नौ बजे पुलिस टीम मछलीशहर थाना क्षेत्र के कौरहा के पास जांच कर रही थी। इसी बीच दो लोग बाइक से बरईपार की तरफ से आ रहे थे। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो दोनों भागने लगे। भागते समय बदमाशों ने फायरिंग भी की। एक गोली मछलीशहर थानाध्यक्ष के बुलेट प्रुफ जैकेट में लगी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की।

बदमाश अजय निषाद उर्फ जस्टिस (34) निवासी जोगियापुर कोतवाली जौनपुर के पैर में गोली लगी और वह घायल होकर बाइक समेत गिर गया। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। वहीं मौके से भाग रहे दूसरे बदमाश को भी दौड़ाकर पुलिस ने पकड़ लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अतर सिंह ने बताया कि मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दूसरे आरोपी को भी पकड़ लिया गया। घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें