फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पुलिस को सुुविधा शुल्क न देना पड़ा भारी, लड़कियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा,देखें तस्वीरें

Fri, 04 Sep 2020 03:22 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
1 of 7
डंडा लेकर लड़की को दौड़ाता पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर जिले के नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सितमसराय गांव में महिलाओं ने पुलिस पर सुविधा शुल्क न देने पर लाठियों से बर्बरता पूर्वक पिटाई का आरोप लगाया है। कलेक्ट्रेट पहुंचकर इसकी डीएम-एसपी से शिकायत भी की।
विज्ञापन

2 of 7
हाथ में डंडा लिए पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इसका वीडियो भी पेश किया है, जिसमें पुरुष पुलिसकर्मी महिलाओं की पिटाई करते दिख रहे हैं। हालांकि पुलिस ने आरोपों को खारिज करते हुए सफाई दी है कि बंदी के लिए मांस बिक्री बंद कराने पर महिलाओं ने पुलिस पर हमला बोल दिया। बचाव में मजबूरन पुलिस को सख्ती करनी पड़ी।
विज्ञापन

3 of 7
डंडा लेकर दौड़ाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
सितमसराय निवासी मीरा देवी पत्नी कमलेश सोनकर का आरोप है कि वह लोग गांव में सुअर का गोश्त बेचते हैं। इसके बदले पुलिस उनसे हर सप्ताह एक हजार रुपये वसूलती है। रविवार को नेवढ़िया पुलिस घर पहुंची और रुपये मांगने लगी। लॉक डाउन का हवाला देते हुए पैसे देने में असमर्थता जताई गई तो पुलिसकर्मियों ने उनकी व परिवार की अन्य महिलाओं की लाठियों से बर्बरता पूर्वक पिटाई की।

4 of 7
डंडा लेकर दौड़ाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने इसका वीडियो भी अफसरों के समक्ष पेश किया। अपने शरीर पर लगे पुलिस की लाठियों के निशान भी दिखाए।
विज्ञापन

5 of 7
डंडा लेकर पिटाई करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
डीएम ने मामले की जांच कर कार्रवाई को भरोसा दिया। उधर, इस मामले में एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने दूसरा वीडियो पेश किया।
विज्ञापन

6 of 7
डंडा लेकर पिटाई करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
बताया कि मोहर्रम और रविवार की बंदी का हवाला देते हुए पुलिस सुअर का गोश्त बिक्री बंद करा रही थी तो महिलाएं विरोध करने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
घटना के बाद पसरा सन्नाटा और गिरी साइकिल - फोटो : अमर उजाला
गाली-गलौज करते हुए पुलिस पर पथराव किया और हंसिया लेकर हमले का प्रयास किया। इसमें कुछ पुलिसकर्मी चोटहिल भी हुए। बचाव में मजबूरन सख्ती करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें