तेज आवाज सुनकर पेट्रोल पंप के कर्मचारी और आसपास के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में चालक मनोज पुत्र राय साहब(18), मेहीलाल(45) और नरेंद्र(40) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल संदीप(25), किशोरी(18), बंटी(22) और बेचई को मछलीशहर सीएचसी ले जाया गया।