फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, बोले-घटना बेहद दुखद है 

Wed, 10 Feb 2021 01:20 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जौनपुर
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए हादसे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा दुख जताया और कहा कि घटना बेहद दुखद है। पीएम मोदी ने ट्वीट किया 'उत्तर प्रदेश में वाराणसी-जौनपुर सीमा के पास हुए एक सड़क हादसे में लोगों की मौत का दुखद समाचार मिला है। मैं इन सभी लोगों के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं, साथ ही इस दुर्घटना में घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।' 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी ने भी घटना पर दुख जताते हुए जिला प्रशासन को पीड़ित परिवारों को हरसंभव मदद कराने का निर्देश दिया था। जलालपुर के लहंगपुर गांव पास मंगलवार की सुबह ट्रक और पिकअप की टक्कर से पिकअप सवार सात लोगों की मौत हो गई थी, जबकि नौ लोग घायल हुए थे। सभी सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव के निवासी थे। वह गांव की एक वृद्धा का दाह संस्कार कर वाराणसी से लौट रहे थे।

ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ हादसा
हादसे की डीएम के निर्देश पर परिवहन विभाग ने जांच की। विभाग ने देर शाम इसकी रिपोर्ट डीएम को सौंपी। हादसे के पीछे ट्रक चालक की लापरवाही को कारण बताया गया है। एआरटीओ एसपी सिंह व संभागीय निरीक्षक अशोक कुमार श्रीवास्तव की टीम ने रिपोर्ट में कहा है कि ट्रक चालक गलत साइड से आया और पिकअप में टक्कर मार दी। घटना आकस्मिक है।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

आज गांव जाएंगे राज्यमंत्री
राज्य मंत्री गिरीश चंद्र यादव दस फरवरी को दोपहर साढ़े 12 बजे सरायख्वाजा के जलालपुर पहुंचेंगे। यहां हादसे में मृतकों के परिजनों से मिलकर शोक व्यक्त करेंगे। प्रभारी अधिकारी प्रोटोकाल ने बताया कि राज्य मंत्री सुबह 7 बजे लखनऊ से रवाना होकर जौनपुर आएंगे। यहां से सीधे जलालपुर गांव जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें