फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 तक चलेगा पीएम किसान समाधान अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
कृषि विभाग 11 से 13 अक्तूबर तक पीएम किसान समाधान अभियान ब्लॉक स्तर पर चलाएगा। इस दौरान पीएम किसान सम्मान निधि के लाभार्थी किसानों से संबंधित समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि जयप्रकाश ने बताया जिन किसानों का आधार नंबर गलत होने या आधार के अनुसार नाम सही न होने के कारण प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ नहीं मिल रहा है, वे 11 से 13 अक्तूबर के बीच कार्यालय अवधि में अपने विकास खंड के बीज गोदाम पर आधार कार्ड एवं बैंक पास बुक की फोटो कापी के साथ पहुंचकर अपना डाटा सही करा सकते हैं। उन्होंने बताया कि जिन किसानों को योजना के तहत कम से कम एक किस्त प्राप्त हुई है, किंतु उनका आधार संख्या या नाम त्रुटि पूर्ण है तो ऐसे किसानों का विवरण संबंधित बैंकों से प्राप्त कर सत्यापन कराकर डाटा दुरुस्त कराया जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग व अन्य विभागों में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी तीन दिन के लिए राजकीय बीज गोदामों पर तैनात किया गया है। अपर जिला कृषि अधिकारी रमेश चंद्र यादव ने योजना से वंचित किसानों से अपील की कि अपने विकास खंड के राजकीय बीज भंडार पर आयोजित शिविर में अभिलेखों के साथ पहुंचकर अपना डाटा सही कराएं। ताकि उन्हें भी योजना से लाभान्वित कराया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें