फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिकअप सवार पशु तस्करों ने किया पथराव, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर क्षेत्र के फत्तूपुर कला गांव में मंगलवार की रात पिकअप सवार पशु तस्करों ने ग्रामीणों पर पथराव कर जबरन भैंस लादने की कोशिश की। ग्रामीणोें के विरोध के चलते पशु तस्कर भैंस तो नहीं लाद सके, लेकिन पथराव में गांव के दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पशु तस्कर पहले फत्तूपुर गांव की पाल बस्ती में पहुंचे। बस्ती के लोग जग गए तो पशु तस्कर वहां से पिकअप समेत फरार हो गए। थोड़ी ही देर बाद वे कहार बस्ती में पहुंच गए। जहां मोनू गौड़ के घर के बाहर बंधी भैंस को पिकअप पर लादने लगे। घर के बाहर सो रहे मोनू की नींद खुल गई। उन्होंने शोर मचाया तो पड़ोस के पन्ना लाल दौड़कर आ गए। इतने में पशु तस्करों ने पथराव कर दिया। पथराव में मोनू (40) व पन्ना लाल (45) घायल हो गए । इसी बीच शोर सुनकर गांव के अन्य लोग भी लाठी डंडे के साथ पहुंच गए। खुद को घिरते देख पशु तस्कर पिकअप पर सवार होकर फरार हो गए। घायल मोनू और पन्नालाल का इलाज पीएचसी में कराया गया। थानाध्यक्ष संतोष शुक्ला ने बताया कि घटना की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पशु तस्करों के बारे में कोई जानकारी नहीं हो सकी। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें