फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur Accident: पिकअप ने स्कूल बस को मारी भीषण टक्कर, तेज आवाज सुन पहुंचे ग्रामीण, चार बच्चे घायल

Mon, 11 Mar 2024 01:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur Accident: बस मुर्खा नहर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस को टक्कर मारदी और पलट गई। बस में टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े सभी बच्चों को बाहर निकाला।
विज्ञापन
टक्कर के बाद दोनों वाहन हुए क्षतिग्रस्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर मुर्खा नहर पुलिया के पास सोमवार की सुबह साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार पिकप ने स्कूल बस को जोरदार टक्कर मार दी। इससे सगे भाई बहन समेत चार छात्र छात्राएं घायल हो गए। सूचना पर तत्काल पहुंचे प्रबंधक व पुलिस ने सभी का इलाज निजी चिकित्सालय में कराया गया। 

विज्ञापन




भारतीय इंटरमीडिएट कॉलेज बजरंगनगर की बस मचहटी से 20 बच्चों को लेकर विद्यालय आ रही थी। बस मुर्खा नहर पुलिया के पास पहुंची ही थी कि वाराणसी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकप ने साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में बस को टक्कर मारदी और पलट गई। बस में टक्कर लगते ही चीख पुकार मच गई। बच्चों के चीखने चिल्लाने की आवाज सुन आसपास के लोग दौड़े सभी बच्चों को बाहर निकाला।

लोगों ने पाया कि चार बच्चे जिसमें कक्षा 6 के प्रियांशु, प्रिया यादव व अंश तथा कक्षा 4 की रोशनी घायल हो गए। पिकअप का चालक चंदौली जनपद के शहाबगंज के नरसिंहपुर कला निवासी नरेंद्र भी घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व विद्यालय के प्रबंधक अरविंद सिंह ने सभी को इलाज के लिए निजी अस्पताल भेजा। घटना की सूचना पर बच्चों के परिजनों ने भी अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम जाना। बस के चालक कैलाश पाल को मामूली चोटें आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें