फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पट्टीदारों ने विधवा व उसकी दो बेटी को पीटकर किया घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनुपर के शाहगंज में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में पट्टीदारों ने महिला के घर की दीवार गिरा दी। पीड़ित महिला के विरोध करने पर घर में तोड़फोड़ करते हुए महिला और उसकी दो बेटियों को पीटकर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पट्टीदारों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

नगर के एराकियाना मोहल्ला निवासी प्रमिला पत्नी रामचंद्र का पट्टीदार मूलचन्द्र से जमीनी विवाद चल रहा है। शुक्रवार की शाम इसी विवाद को लेकर मूलचन्द्र पुत्र श्रीराम, सोनू एवं मोनू पुत्रगण मूलचन्द्र, रीमा, सीमा एवं अमृता पुत्री मूलचन्द्र जमीनी विवाद को लेकर प्रमीला के घर धावा बोल दिया। आरोप है कि पीड़िता की दीवार गिरा दिए। जिसका विरोध करने पर पट्टीदारों ने मां समेत दो किशोरियों को पीटकर घायल कर दिया। इस संबंध में कोतवाल धर्मवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सभी नामजद पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें