फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः पाइप तोड़ने की सूचना पुलिस को देने से खफा था पट्टीदार, हमलावरों ने घर पर चढ़ कर युवक को मारी गोली

Wed, 01 Dec 2021 09:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सीने में गोली लगने से युवक वहीं गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए उसकी भाभी उस पर गिर कर ढाल बनी तो हमलावरों ने उसे भी डंडे से वार कर घायल कर दिए। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जौनपुर के एक गांव में बुधवार को घर के बरामदे में बैठे जितेंद्र यादव को बाइक से आए हमलावरों ने गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे जिला अस्पताल से ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। पीड़ित ने घटना के कुछ ही घंटे पहले थाने में पट्टीदार की शिकायत की थी।

विज्ञापन


इस पर पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया था। पुलिस ने घायल की तहरीर पर पट्टीदार समेत सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। रीठी गडरहा गांव निवासी जितेंद्र यादव (30) अपने घर के बरामदे में चारपाई पर बैठा था। अपराह्न तीन बजे गमछे से मुंह बांधे तीन युवक बाइक से उसके घर पहुंचे।

खतरा भांप कर जितेंद्र वहां भागा तभी एक बदमाश ने उस पर नजदीक से गोली मार दी। सीने में गोली लगने से वह वहीं गिर पड़ा। उसे बचाने के लिए उसकी भाभी रेखा देवी उसके ऊपर गिर कर ढाल बनी तो उन लोगों ने उसे भी डंडे से वार कर घायल कर दिए। परिजनों के शोर मचाने पर तीनों फरार हो गए।

विज्ञापन

गिरफ्तारी के लिए दी जा रही दबिश

बाद में एसओ ने परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष सैयद हुसैन मुंतजर ने बताया कि घटना में घायल जितेंद्र यादव की तहरीर पर अभिषेक, उसकी मां, दो बहनों सहित तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों के गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

मारपीट की शिकायत पुलिस में की थी

जौनपुर में चली गोली में घायल युवक का जिला अस्पताल की इमरजेंसी में चल रहा उपचार। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के मुताबिक मंगलवार को अभिषेक ने जान बूझकर जितेंद्र द्वारा खेत की सिंचाई के लिए फैलाई गई प्लास्टिक पाइप पर बाइक चढ़ा कर क्षतिग्रस्त कर दिया था। विरोध करने पर वह गाली गलौज व मारपीट पर आमादा हो गया था। आस-पास के लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया था।

बुधवार को जितेंद्र ने इसकी शिकायत थाने में कर दी थी। इसी क्रम में दोपहर 12 बजे थाने से दो सिपाही मौके पर गए थे और दोनों पक्षों को थाने बुलाया था। उस समय अभिषेक घर नहीं था। संभवत: उसे यह नागवार काफी गुजरा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें