फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा गुंडों की पार्टी: सतीश चंद्र मिश्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
नेवढि़या। बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने कहा कि समाजवादी पार्टी पूर्ण रूप से गुंडों की पार्टी है, जब तक सपा की सरकार थी तब तक सिर्फ प्रदेश में उनके लोग गुंडागर्दी करके गरीबों और कमजोरों को सताने का कार्य किया करते थे। वह शुक्रवार को जफराबाद से बसपा प्रत्याशी डाक्टर संतोष कुमार मिश्रा राजा साहब के समर्थन में इटाये बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार गरीबों की सरकार नहीं है, क्योंकि भाजपा सरकार में महंगाई चरम पर है। पेट्रोल 100 के पार तो गैस 1200 के कीमत की मिल रही है। भाजपा देश को सिर्फ बेचने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बसपा की सरकार जब भी बनी है, उसमें ब्राम्हणों की पूरी भूमिका रही है। बसपा पार्टी ने हमेशा ब्राम्हणों को शीर्ष पर रखकर सम्मान देने और दिलाने का कार्य किया है। बसपा सरकार में सबसे अधिक विधायक और मंत्री प्रदेश में ब्राम्हण समाज के थे, लेकिन इस सरकार में सिर्फ गिने चुने रह गए है। बसपा इस बार सरकार बनाकर फिर से ब्राम्हणों को उनका सम्मान वापस लौटाने जा रही है। उधर रामपुर थाना क्षेत्र के धनुहां गांव में स्थित मेला मैदान में आयोजित चुनावी सभा में सतीश चंद्र मिश्र ने कहा कि वर्तमान सरकार को हर मोर्चे पर विफल है। भाजपा सरकार का विकास सिर्फ अखबारों और टीवी चैनलों में ही दिखता है। हकीकत से विकास कोसों दूर है। सरकार बनते ही पहले जनता को खाते में 15 लाख रुपए देने का वादा कर छला गया 7 अब महिलाओं को सुरक्षा व सस्ता गैस देने का आश्वासन देकर छल रहे हैं। जबकि वर्तमान में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। अखबारों और टीवी चैनलों पर महिलाओं के साथ बलात्कार जैसी घटना प्रकाशित होती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें