फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाक विभाग आयोजित करेगा अंतरराष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। भारतीय डाक विभाग युवाओं के लिए यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन अंतर्राष्ट्रीय पत्र लेखन प्रतियोगिता का आयोजन करेगा। इसमें नौ से 15 साल के युवा भाग ले सकते हैं। वाराणसी परिक्षेत्र के पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में किसी प्रभावशाली व्यक्ति को पत्र लिखना होगा। इसमें यह स्पष्ट किया गया हो कि उन्हें जलवायु संकट पर क्यों और कैसे कार्यवाही करनी चाहिए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता हिंदी या अंग्रेजी में अधिकतम 800 शब्दों में पत्र लिखना होगा। सभी जनपदों में 13 मार्च को इसका आयोजन किया जाएगा। फॉर्म छह मार्च तक जमा किए जाएंगे। वाराणसी परिक्षेत्र के वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर, बलिया, चंदौली और भदोही जिलों में भी इसका आयोजन किया जाएगा। इच्छुक प्रतिभागी संबंधित मंडल के प्रवर डाक अधीक्षक को दो प्रतियों में आवेदन कर सकते हैं। पहले पन्ने पर अपना तीन पासपोर्ट साइज फोटो और दूसरे फॉर्म में अपना पूरा ब्यौरा जिसमें प्रतियोगिता का नाम, आवेदक का नाम, पिता या अभिभावक का नाम, पूरा पता, स्कूल का नाम, जन्मतिथि, लिंग, मोबाइल नंबर इत्यादि अंकित करना होगा। आयु प्रमाण के लिए आधार कार्ड, जन्म प्रमाणपत्र या स्कूल परिचय पत्र की छाया प्रति के साथ आवेदन में संलग्न करना होगा। तीन श्रेष्ठ प्रविष्ठियों को परिमंडल स्तर पर भेजा जाएगा। प्रथम तीन स्थान पाने वालों को क्रमश: 25,000, 10,000 और 5,000 पुरस्कार दिया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के श्रेष्ठ पत्र लेखन को स्विटजरलैंड में यूनिवर्सल पोस्टल यूनियन के पास आधिकारिक प्रविष्टि के रूप में भेजा जाएगा। डाक अधीक्षक पीसी तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए आवेदन नजदीक के पोस्टआफिस में कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें