एसपी अजय साहनी ने जिले के 10 थानों में नए थानाध्यक्ष की तैनाती की है। साथ ही चार प्रभारी निरीक्षकों का गैर जनपद स्थानांतरण होने पर बुधवार को देर रात उन्हें कार्यमुक्त कर दिया। उनके स्थान पर दूसरे की तैनाती कर दी है।
प्रभारी निरीक्षक लाइन बाजार योगेंद्र यादव का स्थानांतरण दूसरे जनपद में हो गया है। इनके स्थान पर क्राइम ब्रांच विवेचना सेल से रमेश यादव को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी निरीक्षक मुंगराबादशाहपुर भैया शिवप्रसाद सिंह का स्थानांतरण गैर जनपद के लिए हो गया है। उनके स्थान पर बक्सा के थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला को नया थानेदार बनाया गया है। पवारा थानाध्यक्ष सेतांशू शेखर पंकज का गैर जनपद जनपद तबादला हुआ है। उनके स्थान पर थानाध्यक्ष सुजानगंज मनोज कुमार को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक बरसठी श्याम दास वर्मा का तबादला गैर जनपद के लिए हुआ है। उनके स्थान पर केराकत कोतवाली में तैनात उपनिरीक्षक राम सरिख गौतम को थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसी तरह प्रभारी निरीक्षक सरपतहां देवीवर शुक्ला का तबादला प्रभारी निरीक्षक सुरेरी के लिए किया गया है। इनके स्थान पर थानाध्यक्ष गौराबादशाहपुर श्री प्रकाश राय को भेजा गया है। सुरेरी के प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पाठक को गौराबादशाहपुर का थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सिंगरामऊ विनोद कुमार मिश्रा को प्रभारी निरीक्षक बदलापुर बनाया गया है, उनके स्थान पर प्रभारी निरीक्षक न्यायालय सुरक्षा रामायण यादव को सिंगरामऊ का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक बदलापुर पवन कुमार उपाध्याय को सुजानगंज का प्रभारी निरीक्षक बनाया है।