फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए बीएसए ने ग्रहण किया कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनभद्र से स्थानांतरित होकर आए नए बीएसए डॉ. गोरखनाथ पटेल ने शनिवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा के तहत निर्धारित लक्ष्य को समय पूरा करना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए विभाग के सभी शिक्षकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को टीम भावना से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि मिशन प्रेरणा, कायाकल्प, लर्निंग आउटकम के माध्यम से बुनियादी शिक्षा को बेहतर बनाया जाएगा। प्राचीन इतिहास विषय से पीएचडी की डिग्री हासिल करने वाले डॉ गोरखनाथ बीएसए के पद पर चयनित होने से पूर्व देवरिया जिले के स्वामी देवानंद इंटर कॉलेज मछलार में 4 वर्ष तक प्रवक्ता के पद पर तैनात थे। गोरखपुर जनपद के महाराजगंज गांव के मूल निवासी डॉ पटेल सोनभद्र और बहराइच में भी बीएसए रहे। शनिवार को कार्यभार ग्रहण करने के दौरान वरिष्ठ खंड शिक्षा अधिकारी जय कुमार यादव, नगर शिक्षा अधिकारी पंकज यादव व वरिष्ठ लिपिक विजय शर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें