फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरोसिन छिड़ककर आत्महत्या का प्रयास, गया जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
चंदवक थाना क्षेत्र के खुज्झी गांव में भूमि विवाद से तंग अधेड़ ने शरीर पर केरोसिन छिड़ककर खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। उसने पुलिस को सूचना दी कि पड़ोसी उसकी जमीन और पैसा नहीं दे रहे, जिससे क्षुब्ध होकर वह आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलवाकर उसे बाहर निकाला। उसके खिलाफ आत्महत्या के प्रयास के मामले में केस दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन

खुज्झी गांव निवासी इंद्रजीत सिंह का पड़ोसी से जमीन का विवाद चला आ रहा है। इसी विवाद को लेकर शनिवार को सुबह उसने पुलिस को फोन पर सूचना दी कि पड़ोसी जमीन और पैसा नहीं लौटा रहा है। अब वह आत्महत्या करने जा रहा है। सूचना पर पुलिस पहुंची तो इंद्रजीत ने घर के एक कमरे में बंद कर लिया था। उसने शरीर पर केरोसिन भी छिड़क लिया था। काफी प्रयास के बाद पुलिस के समझाने पर उसने दरवाजा खोल दिया। केरोसिन से सराबोर इंद्रजीत से पुलिस बाहर बातचीत कर ही रही थी तभी उसने फिर से खुद को कमरे के अंदर बंद करने की कोशिश की। भागते हुए जैसे ही वह कमरे के पास पहुंचा तभी पुलिस ने उसे पकड़ लिया। प्रभारी निरीक्षक चंदवक संजय सिंह ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आत्महत्या के प्रयास के मामले में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें