फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur: नितिन गडकरी की जनसभा में बुलावा न होने पर सांसद श्याम सिंह नाराज, बोले- कार्यक्रम सरकारी था या...

Fri, 01 Mar 2024 05:02 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Jaunpur News: सांसद श्याम सिंह यादव ने कहा कि कार्यक्रम तो सरकारी था ना कि कोई पार्टी का कार्यक्रम था। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। सांसद ने सवाल किया कि क्या वे बीजेपी के नजर में जौनपुर के सांसद नहीं हैं?
विज्ञापन
जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से दिल्ली में मुलाकात कर उनसे एक बार जौनपुर में समय देने के लिए कहा था। उन्होंने जौनपुर आने का वादा भी किया था, लेकिन जब उनका आगमन हुआ तो उनके कार्यक्रम की लिस्ट से मेरा नाम गायब था। यह बातें शुक्रवार को जौनपुर सांसद श्याम सिंह यादव ने मियांपुर स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में कहीं। 

विज्ञापन


उन्होंने केंद्रीय मंत्री पर आरोप लगाया कि नितिन गडकरी भी अब बीजेपी के आगे घुटने टेक दिए हैं। सांसद ने कहा कि कार्यक्रम तो सरकारी था ना कि कोई पार्टी का कार्यक्रम था। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए था। सांसद ने सवाल किया कि क्या वे बीजेपी के नजर में जौनपुर के सांसद नहीं हैं? उनका नाम आखिर आमंत्रण पत्र से क्यों हटाया गया?

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को मिले ईडी के नोटिस पर उन्होंने बीजेपी सरकार पर इशारा करते हुए कहा कि इस सरकार में कभी कुछ भी हो सकता है। यह नोटिस पहली बार नहीं आया है। 2014 व 2019 में भी नोटिस आया था। यह सिर्फ परेशान करने के लिए किया गया है। नोटिस हर चुनाव में आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें