विधायक दिनेश चौधरी ने बृहस्पतिवार को सीएचसी केराकत में निधि से नवनिर्मित ऑक्सीजन प्लांट का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि यह ऑक्सीजन प्लांट लोगों के लिए वरदान साबित होगा। ऑक्सीजन के लिए लोगों को इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा।
सीडीओ अनुपम शुक्ल ने कहा कि ऑक्सीजन मानव के जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है। इसके बगैर कोई जीवित नहीं रह सकता है। सीएम डा. लक्ष्मी सिंह ने कहा कि सीएचसी केराकत में ऑक्सीजन प्लांट का होना क्षेत्रवासियों के लिए बहुत बड़ी सौगात है। भाजपा जिला उपाध्यक्ष बृजेश सिंह ने कहा कि आज उन्हें यह कहने में हर्ष हो रहा है कि यह ऑक्सीजन मरीजों को जीवन प्रदान करेगा। कोरोना काल में इसी ऑक्सीजन के अभाव में कितने लोग काल के गाल में समा गए थे। कार्यक्रम का संचालन एडीओ पंचायत राम अवध ने किया। अतिथियों का स्वागत चिकित्सा अधीक्षक डा. अजय सिंह ने किया। इस अवसर पर एसडीएम केके मिश्र, संजय सिंह, वीरेंद्र सिंह, जितेन्द्र सिंह एवं ध्रुव सिंह आदि उपस्थित रहे।