फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुरः घर से लापता युवती की लाश तालाब में मिली, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझी पुलिस

Wed, 25 Aug 2021 12:31 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।  घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। युवती की मौत कैसे हुई इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए जांच में जुटी है। 
विज्ञापन
मौके पर जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर जिले के छबीलेपुर तरहटी गांव स्थित तालाब में एक युवती की लाश मिलने से सनसनी मच गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। युवती की हत्या या आत्महत्या को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लोकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही हत्या या आत्महत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन



पुलिस के मुताबिक, मृतका के परिजनों ने मंगलवार को उसकी गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज कराया था। लेकिन शाम में  सूचना मिली कि वह मिल गई है।  मोनिका (18) पुत्री शिवचरण यादव शाम सोमवार रात को शौच के लिए घर से निकली थी। काफी देर बाद तक वह वापस नहीं लौटी तो परिजन तलाश करने लगे।

रात भर तलाश के बाद भी वह नहीं मिली तो परिजनों ने युवती के गायब होने की रिपोर्ट  मुंगराबादशाहपुर थाना थाने में दर्ज कराई। हालांकि शाम में परिजनों को खबर लगी मोनिका गांव के एक घर में है। इसके बाद वो वहां पहुंचे और उसे अपना साथ घर ले गए। इस बात की सूचना पुलिस को भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, मंगलवार देर रात वह घर से फिर लापता हो गई। रात भर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा। इसी बीच बुधवार सुबह गांव के ही तालाब में युवती का शव बरामद हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों से पुलिस ने घटना को लेकर पूछताछ की।

इधर, घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हैं। युवती की मौत कैसे हुई इस रहस्य से पर्दा उठाने के लिए पुलिस विभिन्न पहलुओं को दृष्टिगत रखते हुए जांच में जुटी है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण त्रिभुवन सिंह ने भी परिजनों से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी। वहीं, इस संबंध में थानाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें