फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राज्यमंत्री ने पात्रों को वितरित किया आयुष्मान कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
अंत्योदय अन्न योजना के सभी लाभार्थियों को मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान में शामिल कर लिया गया है। इसका सांकेतिक शुभारंभ सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। जिसका सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में हुआ।
विज्ञापन

इस दौरान मुख्य अतिथि राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव ने अंत्योदय लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरित किया। राज्यमंत्री ने योजना की जानकारी दी। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि जिले में लगभग 1.25 लाख परिवार इस योजना के अंतर्गत शामिल किये गए हैं, जल्द ही सभी को आयुष्मान कार्ड बनवाकर उपलब्ध करा दिया जाएगा। जलालपुर: सीएचसी रेहटी में 125 अंत्योदय योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया गया। मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख मुफ्तीगंज विनय सिंह रहे। बदलापुर: सीएचसी पर विधायक रमेशचन्द्र मिश्र ने 128 लाभार्थियों को आयुष्मान भारत का गोल्डन कार्ड वितरित किया। बक्शा: नौपेड़वा सीएचसी पर प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना व मुख्यमंत्री जन आरोग्य अभियान गरीबों को इलाज के लिए 100 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। गभिरन: सीएचसी परिवार में सोमवार को 100 लोगों को आयुष्मान कार्ड दिया गया। करंजाकला: प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र करंजाकला के सभागार में 20 लाभार्थियों को अंत्योदय अन्न योजना के लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें