सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के जमीन पकड़ी गांव में स्थित एक के तालाब में अधेड़ की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जमीन पकड़ी निवासी राजनाथ गौतम (55) सोमवार को सुबह घर से सैदनपुर जाने को कहकर साइकिल से निकले थे। लेकिन वे रात में नहीं लौटे। परिजन ने उनकी तलाश की लेकिन उनका कहीं अता पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह जमीन पकड़ी गांव के तालाब में ग्रामीणों ने लाश देखी और इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना लगते ही परिजन भी पहुंच गए और पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर कब्जे में ले लिया। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने हत्या होने की आशंका जताते हुए कहने लगे कि उनके शरीर पर तीन जगह चोट के निशान पाए थे। एएसपी सिटी डा. संजय कुमार ने कहा कि मामले की छानबीन की जा रही। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा।