फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुएं में मिला अधेड़ का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलोई गांव स्थित एक कुएं में मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे अधेड़ व्यक्ति का शव उतराया मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मुंगराबादशाहपुर थाने के बिलोई गांव में दोपहर करीब एक बजे एक व्यक्ति ने कुएं में शव उतराया देख शोर मचाया। शोर सुन मौके पर काफी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। इसी बीच ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची मुंगराबादशाहपुर पुलिस ने शव को ग्रामीणों की मदद से कुएं से बाहर निकलवाया। उसकी शिनाख्त आंबेडकर नगर मोहल्ला निवासी लालमनि (50) के रूप में हुई। लालमनि के परिजनों ने बताया कि लालमनि मानसिक रूप से अस्वस्थ थे। वह 25 अक्तूबर की रात में घर से लापता हो गए थे। थानाध्यक्ष सदानंद राय ने बताया कि शव की पहचान कर ली गई है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें