कमरे में रखे सामानों के बीच विक्कू बुरी तरह जल चुका था। ग्रामीण इस घटनास्थल का नजारा देख हक्का-बक्का रह गए। सूचना पर थानाध्यक्ष संतोष राय पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा करवा कर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। ग्रामीणों के मुताबिक उक्त विक्षिप्त युवक के साथ कोई नहीं रहता था।
पहले मां साथ रहती थी लेकिन इनदिनों उसका भी कुछ पता नहीं है। उसका एक भाई लखनऊ में नौकरी करता है। फिलहाल गांव में परिवार का कोई सदस्य नहीं है। ऐसे में हत्या और आत्महत्या के साथ ही हादसे की संभावना भी पुलिस देख रही है।
शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के अक्खीपुर गांव निवासी राम आशीष (40) रेलवे क्रॉसिंग पर ट्रेन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को इलाज हेतु राजकीय चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर देख जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।