प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंह ने बताया कि बच्चों को हल्की-फुल्की चोट लगी थी। सभी को घर भेज दिया गया है। रविवार को विद्यालय खोले जाने के बारे में बताया की चुनाव के दौरान चार से 12 मार्च तक विद्यालय में फोर्स ठहरी थी। इस कारण विद्यालय बंद चल रहा था। 16 मार्च से बोर्ड परीक्षा है। कोर्स पूरा करने के लिए विद्यालय में बच्चों को बुलाया गया था। दुर्घटना में दोनों वाहनों का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।