फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवाहिता ने फंदा लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
करंजाकला। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के हिंदी बघेला गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता ने कमरे में पंखे के सहारे फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

हिंदी बघेला गांव की निवासी रवि गुप्ता की 22 वर्षीय पत्नी मोनी गुप्ता का शव शुक्रवार को उसके कमरे में पंखे के सहारे फंदे पर लटकता देख उसकी सास ने शोर मचाया तो लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका मोनी गुप्ता का मायका खुटहन थाना क्षेत्र के रामनगर रावतपुर गांव में है। तीन वर्ष पूर्व उसने रवि के साथ प्रेम विवाह किया था। उसकी कोई संतान नहीं थी। चर्चा है कि पति से उसका विवाद हुआ था, जिसके चलते उसने फंदा लगाकर जान दे दी। थाने के प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद विधिक करवाई की जायेगी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें