बरईपार। सिकरारा ब्लाक के नेवढ़िया गांव स्थित राष्ट्रीय इंटरमीडिएट कालेज सिरसी के मैदान में रविवार को मां केवला देवी डिफेंस एकेडमी के तत्वावधान में एथलेटिक्स प्रतियोगिता हुई। इसमें 5 हजार मीटर में मंगला प्रसाद प्रथम, मंगेश दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं 400 मीटर दौड़ में विशाल सिंह प्रथम, सचिन यादव द्वितीय, 800 मीटर दौड़ में शिवनागर प्रथम, सुनील कुमार द्वितीय स्थान पर रहे। विजयी प्रतिभागी प्रमाण पत्र व ट्राफी दिया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ रिटायर्ड मेजर हौसिला प्रसाद पाठक ने हरी झंडी दिखाकर किया। मेजर हौसिला प्रसाद पाठक और सूबेदार मेजर बलराम सिंह ने युवाओं के संबोधित किया। रामप्रकाश यादव, अतुल यादव, राजेश गुप्ता, धर्मेंद्र पाठक, अशोक यादव, चंद्र प्रकाश दुबे, वीरेंद्र दुबे सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सर्वेश गुप्त ने किया। अंत में आयोजक डाक्टर राजेश कुमार यादव पूर्व कनिष्ठ सेना अधिकारी ने आए हुए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।