फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को सशक्त बनने के लिए किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत पीजी कॉलेज मडियाहूँ के प्रांगण में बृहस्पतिवार को महिला सशक्तिकरण पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ, जिसमें पुलिस अधिकारियों सहित कालेज के प्राध्यापकों ने भाग लिया।
विज्ञापन

मड़ियाहूं थाने के एसएसआई घनश्याम शुक्ला ने छात्राओं को स्वावलंबी एवं सशक्त बनाने पर जोर दिया। उन्होंने छात्राओं से प्रश्न उत्तर के जरिए आपसी वार्तालाप के जरिए अच्छे तरीके से महिला सशक्तिकरण के उद्देश्यों को स्पष्ट किया। बताया कि किस प्रकार से छात्राएं पुलिस और प्रशासन की सहायता ले सकती हैं तथा स्वयं सशक्त बन सकती हैं। कॉलेज के प्राध्यापक डॉ. सुजीत पटेल व डॉ. आशुतोष शर्मा ने छात्राओं के प्रश्नों का उत्तर दिया। साथ ही उन्हें अच्छे तरीके से सशक्त बनने हेतु प्रेरित किया। पुलिस अधिकारी पन्ने लाल यादव ने भी छात्राओं को आत्म निर्भर और सशक्त बनने पर जोर दिया। संचालन कॉलेज के एनसीसी अधिकारी एवं प्राचीन इतिहास विभाग अध्यक्ष कैप्टन एसके पाठक ने किया। कार्यक्रम में डॉ .अरुण कुमार, डॉ. राम सिंह, डॉक्टर देवेंद्र उपाध्याय, डॉक्टर शिवपूजन, डॉ. जेपी दुबे व डॉक्टर जितेंद्र पाल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें