फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: शादी के लिए परिजनों के राजी न होने पर प्रेमी युगल ने उठाया खौफनाक कदम, दोनों नाबालिग

Fri, 07 Jan 2022 07:42 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

शादी की राह में परिवार रोड़ा बना तो प्रेमी युगल ने खौफनाक कदम उठा लिया। 16 वर्षीय किशोरी और 17 वर्षीय किशोर ने जहर खाकर जान देने की कोशिश की। किशोरी की हालत स्थिर है, जबकि किशोर जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है। 
विज्ञापन
जौनपुर के चंदवक थाना क्षेत्र का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के जौनपुर के एक गांव में  शादी के लिए परिजनों के राजी न प्रेमी युगल ने गुरुवार रात जहर खा लिया। प्रेमिका को जिला अस्पताल और प्रेमी को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। किशोरी की हालत स्थिर है, जबकि किशोर की गंभीर है। प्रेमी की जेब से सुसाइड नोट बरामद हुआ है। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन


चंदवक थाना क्षेत्र की 16 वर्षीय किशोरी का पड़ोसी के रिश्तेदार व आजमगढ़ जनपद के 17 वर्षीय किशोर से प्रेम संबंध है।  इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो उन्होंने दोनों पर बंदिशें लगा दीं। दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन राजी नहीं हुए।

दोनों ने साथ में खाया विषाक्त पदार्थ
परिजनों के मुताबिक, बृहस्पतिवार की रात किशोरी बिना बताए घर से निकल गईं और किशोर भी अपने घर से आ गया। दोनों चिटकों गांव स्थित महाबीर मंदिर परिसर में रुके। रात में क्या बात हुई कि दोनों ने विषाक्त पदार्थ खा लिया। सारी रात दोनों वहीं पड़े रहे।

विज्ञापन

शुक्रवार तड़के सेना में भर्ती के लिए दौड़ लगाने गए युवकों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोभी ले गई। वहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख किशोर को ट्रॉमा सेंटर वाराणसी और किशोरी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

जेब में मिला सुसाइड नोट

थानाध्यक्ष संजय सिंह ने बताया कि किशोर की जेब में मिले सुसाइड नोट में लिखा है कि हम दोनों दो जातियों से हैं। आपस में प्रेम करते हैं। परिजन शादी के लिए तैयार नहीं है, इसलिए हम दोनों साथ मरने का निर्णय ले रहे हैं। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। किसी तरफ से तहरीर नहीं मिली है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें