जौनपुर जिले के खुटहन क्षेत्र के पटैला गांव में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने उलेमा काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष सहित पांच नामजद के अलावा कई लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।
पटैला गांव निवासी रमेश मौर्या का आरोप है कि वह अपने आवास के सामने गुरुवार को ट्रैक्टर से मिट्टी गिरवा रहा था। तीसरी बार ट्रैक्टर मिट्टी उतार रहे थे कि तभी वहां इसी गांव निवासी व उलेमा काउंसिल के प्रदेश उपाध्यक्ष शहाबुद्दीन, मोहम्मद अकरम, मिथुन, शकील और सिंपी के अलावा दर्जन भर अज्ञात लोग मिट्टी गिराने से मना करने लगे।