लोगों ने एक-दूसरे को दी बधाई
इसके बाद लक्ष्मण मेघनाद, लक्ष्मण शक्ति, कुंभकरण वध की लीला के साथ राम रावण युद्ध का मंचन हुआ और अंत में राम के बाण से रावण का वध हुआ। मैदान में ट्रैक्टर ट्राली की सवारी कर आमजन मानस ने राम रावण का युद्ध देखा। मैदान में अच्छी खासी भीड़ रही। हालांकि, मैदान में दुकानें काफी कम संख्या में लगीं।
सड़कों पर बडे तादाद में भीड़ लगी रही। वही सुरक्षा की दृष्टि से नगर में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार चौरसिया व क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान प्रभारी थानाध्यक्ष रोहित मिश्रा ने एक प्लाटून पीएसी व फोर्स के साथ रामलीला मैदान में भ्रमण करते रहे। ग्रामीणांचल व नगर के नागरिक मैदान में ट्रैक्टर ट्राली पर बैठकर रामलीला व रावण वध के साक्षी बने।
वहां उपस्थित लोगों में नगर पालिका अध्यक्ष रचना सिंह, नपा अध्यक्ष पति विरेन्द्र सिंह बंटी, मोनू, राजेश कुमार, फिरतूराम आचार्य जी, भाजपा नेता रत्नेश अग्रहरि, कमलेश अग्रहरि नेता, संस्कार भारती के अध्यक्ष अमित जायसव, भाजपा पिछड़ा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष संदीप साहू, मंडल महामंत्री राम पलक सोनी, अमित जायसवाल, वेद प्रकाश जायसवाल, राम सागर, श्यामजी गुप्ता, श्रीष मोदनवाल, अनिल मोदनवाल, भुवनेश्वर मोदनवाल, अर्पित जायसवाल, घनश्याम जायसवाल, धीरज पाटिल, विकास जायसवाल, देवेश जायसवाल समेत काफी संख्या में नगर व ग्रामीणांचल के लोग उपस्थित रहे।