फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: टिकट कटने से श्रीकला आहत, धनंजय सिंह बोले- पहले ही आगाह किया था, ये गलत हुआ है

Mon, 06 May 2024 08:38 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

Lok Sabha Election: धनंजय सिंह ने कहा कि बसपा पार्टी के लोग मुझे बहुत करीब से जानते हैं कि मैं डरने वाला नहीं हूं। बसपा कोऑर्डिनेटर खरवार अभी नए-नए आए हैं, उनको हमारे बारे में उतना पता नहीं है जो इस तरह की भाषा बोल रहे हैं उनको शोभा नहीं देता है। अपनी पार्टी को डिफेंस करने के कई सारे तरीके हैं लेकिन दूसरों पर आरोप नहीं लगना चाहिए।
विज्ञापन
मीडिया के सामने धनंजय सिंह। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पार्टी के सिंबल पर अब तक दो बार नामांकन कर चुकीं बसपा उम्मीदवार श्रीकला सिंह टिकट कटने से आहत हैं। इसे लेकर उनके पती धनंजय सिंह ने कहा कि उन्होंने पहले ही श्रीकला को ऐसे धोखों से आगाह रहने के लिए कहा था। धनंजय सिंह ने कहा कि यह पूरी तरह से गलत हुआ है। हमने टिकट वापस नहीं किया है, हमारा टिकट बसपा ने काटा है।

विज्ञापन


सोमवार को नामांकन के आखिरी तीन घंटे पहले टिकट कटना और यह आरोप लगाना कि प्रत्याशी ने खुद चुनाव लड़ने से मना किया है, गलत है। धनंजय सिंह ने कहा कि पार्टी के जोनल कोऑर्डिेनेटर घनश्याम झूठ बोल रहे हैं। मैंने उन्हें कोई फोन नहीं किया। धनंजय ने कहा कि यह सभी बातें पार्टी के लोगों द्वारा कही जा रही हैं। बहनजी ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन


धनंजय ने कहा कि बसपा ने ऐसा पहली बार नहीं किया है। पार्टी पहले भी ऐसा तीन बार कर चुकी है। 2007 में हमारे ऊपर कई सारे मुकदमे लगाए गए, लेकिन हम लोग कहीं कंप्रोमाइज नहीं किए। हम पहले भी किसी के दबाव में नहीं थे ना ही अब हैं। हमारे समर्थक पहले भी हमारे साथ थे और रहेंगे। धनंजय ने कहा कि उन्होंने अपनी पत्नी श्रीकला को जेल में मुलाकात के दौरान ही आगाह किया था कि पार्टी टिकट काटने जैसा धोखा करती है। हो सकता है तुम्हारे साथ भी हो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें