फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: लखपति दीदियों को किया गया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। विकास भवन सभागार में रविवार को जलगांव महाराष्ट्र से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्चुअल उपस्थिति में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत लखपति दीदी एवं लखपति सीआरपी का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें 7131 दीदियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जनपद स्तर पर 125 से 150, प्रत्येक विकास खण्ड स्तर पर 100 से 150 व जनपद के 84 क्लस्टर में प्रत्येक क्लस्टर में 80 से 100 इस प्रकार जनपद में लगभग 12000 लखपति दीदी व लखपति सीआरपी व समूह के सदस्यों ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

इस दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागी महिलाओं व अन्य ने प्रधानमंत्री के जलगांव महाराष्ट्र से लखपति दीदी एवं लखपति सीआरपी के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में आजीविका मिशन के समूह की कुल 6342 लखपति दीदी व 789 लखपति सीआरपी कुल 7131 महिलाओं को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में उपायुक्त स्वतः रोजगार ओम प्रकाश यादव ने बताया है कि लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य पूरा हो गया है इन महिलाओं को सम्मानित भी किया गया है। कार्यक्रम में जिला मिशन प्रबन्धक शोभी गौर, गुलाब चन्द सरोज, राजीव कौशल, शिव कुमार मौर्य, इस्तेखार अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें