फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: पहली पत्नी के रहते रचाई दूसरी शादी, पत्नी की तहरीर पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बंजारेपुर निवासी एक महिला ने पति पर मुकदमा दर्ज कराया है। नाजिया परवीन ने कहा कि बंजारेपुर गांव के ही हुस्न मक्खी उर्फ सोनू के साथ चार वर्ष पूर्व उसकी शादी हुई थी। उसके रहते पति ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन

तहरीर के अनुसार ससुराल के लोग उसे दहेज को लेकर प्रताड़ित करते थे। दहेज में एक लाख रुपये नकद व मोटरसाइकिल की मांग करते थे। नाजिया के मायके वालों ने दहेज देने में असमर्थता जताई तो कुछ दिन पूर्व मारकर घर से भगा दिया। इसी बीच उसके पति ने चोरी छिपे दूसरी शादी एक अगस्त को आजमगढ़ जिले की निवासी एक युवती से कर ली। थानाध्यक्ष संतोष पाठक ने बताया कि तहरीर के आधार पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अभी फिलहाल किसी की गिरफ्तारी नहीं की गई है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें