फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर: मुसहर बस्ती में हफ्ते भर में तीन बच्चों की मौत, स्वास्थ्य टीम बताया फूड प्वाइजनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर के मीरगंज क्षेत्र के मेदपुर बनकट गांव की मुसहर बस्ती में एक सप्ताह के अंदर तीन बच्चियों की मौत की सूचना पर बृहस्पतिवार को सीएचसी मछलीशहर के स्वास्थ्य टीम डा. बीएल यादव के नेतृत्व में गांव पहुंची। गांव के 58 मरीजों की जांच की। एक बीमार को मछलीशहर भेजा गया। सभी की कोविड की रिपोर्ट निगेटिव आई है। मौत का कारण फूड प्वाइजनिंग से बताई जा रही है।
विज्ञापन

मछलीशहर ब्लाक के मेदपुर बनकट गांव में 6 अगस्त को समारु मुसहर की लडकी लक्ष्मीना (7) की मौत हुई। 9 अगस्त को चंचल मुसहर की लड़की एक वर्षीय झगड़ी की मौत हुई। 10 अगस्त को चंचल की पुत्री रानी (4) की मौत हो गई। बच्चों की मौत होने से गांव में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी ग्राम प्रधान सुशीला के पति शेर बहादुर यादव को हुई तो उन्होंने स्वास्थ्य टीम को इसकी सूचना दी। जिसके बाद गुरुवार को मछलीशहर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से डा. बीएल यादव के नेतृत्व में स्वास्थ्य टीम गांव में पहुंच कर 58 लोगों की पहले कोविड -19 की जांच की। जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।
जांच के दौरान शंकर (40) बीमार मिले तो उसे एम्बुलेंस से इलाज के लिए मछलीशहर भेजा गया। टीम में पंकज पाण्डेय, विजय मौर्या, आशा, मीरा यादव, मीना बिन्द, चन्द्रशेखर व राकेश यादव शामिल रहे। डा. बीएल यादव ने बताया की मुसहरों द्वारा बासी भोजन खाने से फूड प्वाइजनिंग हुई है। बस्ती के लोगों को बासी खाना नहीं खाने की सलाह दी गई है साथ ही इण्डिया मार्का हैंडपंप का पानी पीने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें